Sikar


DIST. HQ. SIKAR

भारत स्काउट व इको क्लब सदस्यो ने मरुस्लीकरण प्रसार रोक संघर्ष दिवस मनाया

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर व पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के तहत आज विश्व मरुस्थलीकरण प्रसार रोक संघर्ष दिवस बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर, मोहनलाल सुखाड़िया रोवर लीडर मरुधर ओपन रोवर जिला मुख्यालय सीकर के निर्देशन में स्काउट गाइड जिला मुख्यालय बड़ा तालाब शिकार पर मनाया गया इसके तहत विश्व में सभी प्रकार के मरुस्थलीकरण के बारे में स्काउट सदस्यों को जानकारी प्रदान की गई। उसके बाद रेगिस्तान में लगाए जाने वाले पौधों के बारे में वन विभाग की नर्सरी का भ्रमण करवाया गया और वहां पर हर पौधे के बारे में समझाया गया। स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर पर विश्व के रेगिस्तान के पोस्टर के माध्यम से मरूस्थलीकरण के बारे में प्रशिक्षण दिया गया साथ ही साथ पक्षियों के लिए परिंडे भी लगाए गए। इस अवसर पर वन विभाग की नर्सरी में पौधों के नाम बताओ प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्यामपुरा के धीरज चौहान प्रथम, अमित मुंडोतिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चुडोली खाकोली द्वितीय एवं धीरज शर्मा राजगीर उच्च माध्यमिक विद्यालय श्यामपुरा तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में रोवर लखन बावरिया,स्काउट पंकज कुमार, धीरज कुमार युवराज सिंह रोहित सिंह, सहित अनेक स्काउट ने शानदार प्रदर्शन किया।

Venue: DIST. HQ. SIKAR

Duration:

17-06-2025 to 19-06-2025

PARTICIPANTS:

10

SERVICE HOURS:

200

Activities Name:

Scouting and Humanitarian Action

MOP Activities:

Life on Land